Playing Long Notes (Hindi)
Long Note Practice in Flute (hindi)
बाँसुरी में लंबे सुर (Long Notes) का रोज़ अभ्यास टोन, साँस नियंत्रण और एम्बुशर को मज़बूत बनाता है।
बाँसुरी में Long Notes अभ्यास (दैनिक 10–20 मिनट)
लंबे सुरों का अभ्यास बाँसुरी वादन की नींव है। बड़े कलाकार भी अपनी रियाज़ की शुरुआत लंबे सुरों से करते हैं।
लंबे सुर क्यों ज़रूरी हैं?
लंबे सुरों से विकसित होता है:
स्थिर और मधुर टोन
साँस पर नियंत्रण
मजबूत एम्बुशर (होंठों की पकड़)
सही सुर (इंटोनेशन)
धीमा-तेज़ (डायनेमिक) नियंत्रण
Step 1: तैयारी (Setup)
बजाने से पहले:
सीधा बैठें या खड़े रहें
कंधे ढीले रखें
गहरी डायफ्रामिक साँस लें (ॐकार या प्राणायाम करना लाभदायक है)
जबड़ा ढीला रखें
फूँकने का छेद (Blowing hole) ठीक से केंद्र में हो
ऊपरी हाथ का अंगूठा उँगलियों को तिरछा न करे
ऊपरी हाथ की छोटी उँगली से स्टैंड बनाएं
निचले हाथ का अंगूठा और छोटी उँगली संतुलन बनाएं
उँगलियाँ सीधी रखें और छेद उँगलियों के बीच वाले मुलायम हिस्से (pads) से बंद करें, न कि टिप से
हर सुर से पहले पूरी साँस लें
फूँकते समय पेट (डायफ्राम) का प्रयोग करें
यदि आवाज़ साफ़ नहीं आ रही:
बाँसुरी को निचले होंठ पर हल्का दबाव दें, ढीला न रखें
एम्बुशर छोटा रखें (बहुत छोटा नहीं, खासकर मंद्र सुरों के लिए)
हर स्वर के लिए बाँसुरी को हल्का अंदर-बाहर (माइक्रो समायोजन) करें
ऊँचे से नीचे जाते समय बाँसुरी थोड़ा बाहर की ओर समायोजित होती है (बहुत हल्का)
बाँसुरी होंठों के समानांतर रखें
ऊपरी हाथ की कोहनी हल्की ऊपर रखें (ग के अलावा सभी स्वरों में सहायक)
थकान हो तो थोड़ा ब्रेक लें, प्राणायाम करें
Step 2: बेसिक Long Note अभ्यास
पैटर्न
इंटरमीडिएट के लिए:
शुरुआती विद्यार्थियों के लिए:
(ऊपर और फिर नीचे)
नोटेशन समझें:
(. ) पहले → मंद्र सप्तक (जैसे .प)
(. ) बाद में → तार सप्तक (जैसे प.)
कोमल स्वर (रे ग ध नि )
Tivra Swar (म^)
कितना समय पकड़ें?
शुरुआती: 6–8 सेकंड
इंटरमीडिएट: 10–15 सेकंड
एडवांस: 15–25 सेकंड (डायनेमिक नियंत्रण के साथ)
हर सुर के बीच थोड़ा विश्राम लें।
Step 3: डायनेमिक अभ्यास (बहुत ज़रूरी)
एक ही साँस में:
धीरे शुरू करें
आवाज़ बढ़ाएँ
फिर धीरे कम करें
इसे Crescendo–Decrescendo कहते हैं।
यह एम्बुशर और कंट्रोल को मज़बूत करता है।
Step 4: सुर की शुद्धता (Intonation)
अभ्यास करें:
ट्यूनर के साथ
तानपुरा (Drone) के साथ
ध्यान रखें:
ज़्यादा फूँकने से सुर तेज (sharp) न हो
कम हवा से सुर नीचे (flat) न जाए
सुर स्थिर रहे
Step 5: साँस नियंत्रण
एक सुर बजाकर रोज़ समय बढ़ाने की कोशिश करें
अंत तक आवाज़ स्थिर रहे
आख़िर में काँपती आवाज़ न हो
Step 6: तीनों सप्तकों में अभ्यास
मंद्र सप्तक
मध्य सप्तक
तार सप्तक
तार सप्तक के लिए:
तेज़ हवा
छोटा एम्बुशर
ज़्यादा नियंत्रण
ऊँचे सुरों को ज़ोर से न बजाएँ।
15 मिनट का नमूना अभ्यास
5 मिनट – मध्य सप्तक
5 मिनट – मंद्र सप्तक
3 मिनट – तार सप्तक
2 मिनट – डायनेमिक अभ्यास
सामान्य गलतियाँ
ज़ोर से फूँक मारना
होंठ सख्त करना
सिर हिलाना
अंत में सुर गिरना
पेट की बजाय छाती से साँस लेना
बोनस (एडवांस अभ्यास)
मेट्रोनोम 100 BPM पर अभ्यास करें (तीनताल या कहरवा):
4 मात्राएँ पकड़ें → 4 मात्राएँ विश्राम
8 मात्राएँ → 4 विश्राम
12 मात्राएँ → 4 विश्राम
धीरे-धीरे स्टैमिना बढ़ाएँ।
There are no comments for now.